महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संगठन एवं उनके मुख्यालय:-
20 वीं सदी में सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक क्षेत्र में कई संस्थाओं / संगठनों की स्थापना की गई है। कुछ संस्थान जैसे विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष मौद्रिक मुद्दों से निपटने के लिए, संयुक्त राष्ट्र संघ राजनीतिक मुद्दों से निपटने के लिए और यूरोपीय संघ सामाजिक और वाणिज्यिक मुद्दों से निपटने के लिए स्थापित की गई है| इन संगठनों एवं संस्थानों से संबंधित बहुत से प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं| इसलिए हम इस लेख में इस तरह के महत्वपूर्ण संगठनों / संस्थानों की सूची प्रस्तुत कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम और मीगा (MIGA): कार्य और उद्येश्य
क्र.सं. | संगठन/संस्थान | स्थापना वर्ष | मुख्यालय | सदस्य देश (2016 तक) |
---|---|---|---|---|
1. | अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एवं विश्व बैंक | 1945 | वाशिंगटन डी.सी. | 189 |
2. | यूरोपीय संघ | EEC का बदला हुआ रूप(1958 में स्थापित) | ब्रुसेल्स | 27 |
3. | ओपेक(OPEC) | 1960 | वियना(ऑस्ट्रिया) | 12 |
4. | ओईसीडी(OECD) | 1961 | पेरिस | 35 |
5. | एशियाई विकास बैंक | 1966 | मनीला | 67 |
6. | आसियान | 1967 | जकार्ता | 10 |
7. | सार्क | 1985 | काठमांडू | 8 |
8. | जी-15 | 1989 | जेनेवा | 17 (सभी विकासशील देश हैं) |
9. | एशिया - प्रशांत महासागरीय आर्थिक सहयोग (APEC) | 1989 | ---- | 21 (भारत इसका सदस्य नहीं है) |
10. | उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता (NAFTA) | 1994 | मेक्सिको सिटी (मेक्सिको), ओटावा (कनाडा), वाशिंगटन डी.सी.(अमेरिका) | 3 |
11. | विश्व व्यापार संगठन | 1995 | जेनेवा | 164 |
12. | मर्कोसर | 1995 | ------ | 5 |
13. | एशिया-यूरोप सम्मलेन (ASEM) | 1996 | ----- | 53 |
14. | जी-7 | 1975 में जी-6 के नाम से | ----- | 7 (कनाडा, फ्रांस, जर्मनी,इटली, जापान, ब्रिटेन एवं अमेरिका) |
15. | ब्रिक्स देश | 2009 | शंघाई (चीन) | 5 |
विश्व बैक: कार्य, उद्देश्य और भारत से सम्बन्ध
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें